ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोस्वास्थ्यकर्मियों ने सदर अस्पताल के मुख्य गेट के समक्ष किया प्रदर्शन

स्वास्थ्यकर्मियों ने सदर अस्पताल के मुख्य गेट के समक्ष किया प्रदर्शन

चिकित्साकर्मी संघ, एनएचएम, एएनएम, जीएनएम संघ की बेमियादी हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। अनुबंधकर्मी अपनी मांगों के समर्थन में सदर अस्पताल के मुख्य गेट पर बैठकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद...

स्वास्थ्यकर्मियों ने सदर अस्पताल के मुख्य गेट के समक्ष किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोSat, 08 Aug 2020 07:45 PM
ऐप पर पढ़ें

चिकित्साकर्मी संघ, एनएचएम, एएनएम, जीएनएम संघ की बेमियादी हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। अनुबंधकर्मी अपनी मांगों के समर्थन में सदर अस्पताल के मुख्य गेट पर बैठकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ बोकारो शाखा ने हड़ताली कर्मचारी के समक्ष पहुंच कर हड़ताल को समर्थन करते हुए स्वास्थ्य सचिव द्वारा जारी धमकी की निंदा की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बाल कृष्ण कुमार, जिला मंत्री रमेश कुमार, उपाध्यक्ष मोहम्मद सज्जाद आलम, संघ के सदस्य संजय कुमार, हरिप्रसाद सिंह, ज्योति, रविदास व प्रेम शंकर ने सभी हड़ताली कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक आप लोगों की मांगें पूरी नहीं होती है, तब तक संघर्ष करते रहेंगे। स्वास्थ आयुक्त झारखंड सरकार दमन की नीति अपनाती है, तो पूरे झारखंड में चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ एवं अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ पूरी अपनी ताकत के साथ कर्मचारियों की लड़ाई में लड़ने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर भारी संख्या में अनुबंध कर्मी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें