डीएवी 6 में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

डीएवी 6 में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमडीएवी 6 में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमडीएवी 6 में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूक

डीएवी 6 में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

बोकारो, प्रतिनिधि। डीएवी सेक्टर 6 में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मंगलवार को प्रार्थना सभा के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य अनुराधा सिंह ने कहा कि छात्रों को हमेशा संतुलित आहार लेने चाहिए। नियमित व्यायाम करने चाहिए। उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास संभव है। स्वस्थ रहने पर ही व्यक्ति किसी भी कार्य के प्रति रुचि और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ सकता है। विद्यालय के ईको क्लब द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए गये। कार्यक्रम की सफलता में प्रणया सिंह सोलंकी,पीहू कुमारी, शानवी मिश्रा, खुशी कुमारी, अधिराज सिंह सोलंकी, अदिति झा व प्रियंका कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मौके पर बीके झा, अखिलेश मिश्रा, रूबी कुमारी, सुनीता कुमारी, झूमा चक्रवर्ती, मनीषा सहाय, सोनिया, राजेश, आभा कुमारी, रुखसाना, ममता कुमारी, नीलम झा, ज्योतिबाला व रूबी यादव शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।