सशिविमं तेलो में किया बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण
चंद्रपुरा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेलो में गुरु तेगबहादुर की जयंती और विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य राजेश कुमार पाण्डेय ने गुरु के जीवन पर प्रकाश डाला। शिविर में 160 भैया-बहनों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

चंद्रपुरा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेलो में गुरु तेगबहादुर की जयंती एवं विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य राजेश कुमार पाण्डेय, जयंती प्रमुख अजय गोराई एवं संगीताचार्य हरिपद ने मां सरस्वती व गुरु तेगबहादुर की तस्वीर पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य ने गुरु तेगबहादुर की जीवनी एवं उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन हमें साहस, त्याग और धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित करता है। वहीं जयंती प्रमुख ने कहा कि गुरु तेगबहादुर सिखों के नौवें गुरु के साथ-साथ महान आध्यात्मिक गुरु, योद्धा, दार्शनिक एवं कवि थे। भैया-बहनों ने गुरु के जीवन पर आधारित प्रस्तुति एवं वीर रस की कविताओं का सुंदर प्रदर्शन किया गया।
स्वास्थ्य जांच शिविर में भैया-बहनों के शारीरिक स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति तथा खान-पान एवं दिनचर्या के प्रति जागरूक किया गया। 160 भैया-बहनों की रक्त जांच, लंबाई, वजन, ग्लूकोज स्तर एवं रक्तचाप की जांच की गई। इसमे तेलो अस्पताल के लैब टेक्नीशियन गौतम कुमार दास की भूमिका रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


