टांडबालीडीह में हवाई फायरिंग के साथ, युवक को मारपीट कर किया घायल
टांडबालीडीह में हवाई फायरिंग के साथ, युवक को मारपीट कर किया घायल जैनामोड़, प्रतिनिधि। जरीडीह थाना क्षेत्र के टांडबालीडीह टोल टैक्स से महज पांच मीट

जरीडीह थाना क्षेत्र के टांडबालीडीह टोल टैक्स से महज पांच मीटर दुरी स्थित नित्यानंद मेडिकल के समीप हवाई फायरिंग करने के साथ पिस्टल के पिछले हिस्से से माथे पर प्रहार कर टांडबालीडीह गायत्री नगर निवासी अमीत कुमार पाण्डेय को घायल किया है। हवाई फायरिंग से आसपास में दहशत का महौल बन गया। घटना बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे की है।
पुलिस की कार्रवाई
जरीडीह थाना प्रभारी विपिन चन्द्र महतो दलबल के साथ घटना स्थल पहुंच कर एक खोखा, एक देशी पिस्टल (एक जिन्दा गोली लोडेड) के साथ वादी का कार जप्त किया है। साथ ही घायल अमीत कुमार पाण्डेय को रेफरल अस्पताल जैनामोड़ पहुंचाकर ईलाज कराया। पीडित फर्द ब्यान के आधार पर पुलिस ने आरोपी जरीडीह थाना के टांडबालीडीह निवासी मिथिलेश पाण्डेय उर्फ किशोर पाण्डेय, व उनके भाई नित्यानन्द पाण्डेय तथा बालीडीह थाना क्षेत्र के दुर्गामंदिर निवासी शुभम राय के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच के साथ अनुसंधान में जुट गयी है।
घटना का विवरण
पीड़ित ने बताया कि नित्यानन्द पाण्डेय को लगभग चार माह पूर्व 55 हजार रुपये उधारी के तौर पर दिया था। जिसके पैसे को मांग रहे थे। इसी बीच अपने कार से आ रहे थे, रोक कर तीनो अभियुक्त गाली - ग्लोज करने लगे। इसी बीच नित्यानंद पाण्डेय के भाई मिथिलेश पाण्डेय उर्फ किशोर पाण्डेय पिस्टल लहराते हुई हवाई फायरिंग करने के साथ पिस्टल के कुंदा से सिर पर प्रहार कर भाग निकले। कांड दर्ज के साथ पुलिस अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


