गुणानंद महतो ने दिया भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा
भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता व पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुणानंद महतो ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया...

कसमार, प्रतिनिधि
भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता व पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुणानंद महतो ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को अपना इस्तीफा देते हुए कहा है कि झारखंड के आंदोलनकरियों व शहीदों ने जो सपना देखा था, उस सपने के पूरा न होने व झारखंड में स्थानीय नीति, नियोजन नीति, पलायन, विस्थापन एवं बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों पर विपक्ष का मुखर न होना एवं झारखंड में युवाओं के जनभावनाओं का सम्मान न मिलने से वे दुखी हैं। इस कारण गहन चिंतन व मंथन के बाद भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से वे इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले माटी फिर पार्टी की बात होनी चाहिए। बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के मंजुरा निवासी गुणानंद महतो ने बताया कि जल्द ही वे राजनीति की नई पारी की शुरुआत की घोषणा करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


