शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को भूमिपूजन एवं ध्वजारोहण

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

पेटरवार प्रखंड के पिछरी दक्षिणी पंचायत के बुटनाडीह में शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा और यज्ञ के लिए भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण किया गया। पुजारी कुलदीप पांडेय ने यजमानों के साथ विधिपूर्वक समारोह आयोजित किया। 19 अप्रैल को कलश यात्रा एवं प्रवचन, और 23 अप्रैल को हवन एवं भंडारा आयोजित किए जाएंगे।

शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को भूमिपूजन एवं ध्वजारोहण

पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पिछरी दक्षिणी पंचायत के बुटनाडीह के जांगी जोरिया के पास बने शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा व यज्ञ को लेकर भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण किया गया। यहां पुजारी कुलदीप पांडेय ने यजमान मनोज सिंह व पत्नी ममता देवी, डेगलाल सिंह व पत्नी उषा सिंह एवं मनोहर सिंह व पत्नी रीता देवी के हाथों मंत्रोच्चारण कर विधि विधान से भूमिपूजन एवं ध्वजारोहण कराया। वहीं प्राण प्रतिष्ठा एवं यज्ञ को लेकर 19 अप्रैल को कलश यात्रा व अयोध्या से आये हुए कथावाचक पंडित अखंड चतुर्वेदी व कथावाचिका प्रतिक्षा पांडेय द्वारा प्रवचन किया जायेगा। 23 अप्रैल को हवन, प्रतिमा का विसर्जन व भंडारा लगाया जाएगा।

यज्ञ समिति के पदाधिकारी, सदस्य व ग्रामीण शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।