कोई भी गांव विकास से अछूता नहीं रहेगा: जयराम

Nov 18, 2025 01:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने सोमवार को पोखरिया, मूंगो रंगामाटी और पेंक नारायणपुर में पीसीसी और गार्डवाल का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में सभी गांवों का विकास होगा और जनसमस्याओं को लेकर वह गंभीर हैं। इस मौके पर कई स्थानीय नेता और समाजसेवी मौजूद थे।

कोई भी गांव विकास से अछूता नहीं रहेगा: जयराम

नावाडीह, प्रतिनिधि। स्थानीय प्रखंड के पोखरिया, मूंगो रंगामाटी व पेंक नारायणपुर में ग्रामीण कार्य विभाग व विधायक मद से स्वीकृत पीसीसी व गार्डवाल का शिलान्यास व भूमि पूजन सोमवार को डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने किया। कहा कि डुमरी विधानसभा में मेरे कार्यकाल में एक भी गांव विकास से अछूता नहीं रहेगा। साथ ही मेरे विधानसभा में विकास की गंगा बहेगी। विधायक ने कहा कि राज्य में जितने भी विधायक हैं उन सभी में सबसे अधिक विधानसभा में क्षेत्र की समस्या को मेरे द्वारा विधानसभा के सत्र के पटल में उठाया जाता है। इसी कारण कि आज के समय में झारखंड के मजदूरों के लिए एक नीति मुख्यमंत्री द्वारा कैबिनेट में पास किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मैं जनसमस्याओं को लेकर लगातर गंभीर हूं। संकल्प लेकर काम कर रहा हूं। विधायक के सचिव संजय कुमार, मुखिया बसंती देवी, जेएलकेएम के जिला सचिव खगेंद्र महतो, नीरज कुमार, महावीर महतो, दिनेश कुमार महतो, सचिन महतो, घनश्याम महतो, समाजसेवी कुंवर महतो, शनिचर तुरी, डिलेश्वर महतो, मनोज महतो, हेमलाल गंझू, झामुमो नेता जगरनाथ महतो, गंगाधर महतो आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।