
पूर्व मंत्री बेबी देवी व झामुमो नेता अखिलेश के प्रति आभार
नावाडीह प्रखंड के नागरिकों ने पूर्व मंत्री बेबी देवी और झामुमो नेता अखिलेश महतो का आभार व्यक्त किया। झारखंड कैबिनेट द्वारा नावाडीह-घुटवे सड़क के चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण के लिए स्वीकृति मिलने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह सड़क स्थानीय लोगों के लिए यात्रा को सुगम बनाएगी और उन्हें लंबे समय से इसकी प्रतीक्षा थी।
पूर्व मंत्री बेबी देवी व झामुमो नेता अखिलेश के प्रति आभार भंडारीदह, प्रतिनिधि। नावाडीह प्रखंड के नावाडीह से घुटवे हीरक रोड भाया चिरुडीह-मानपुर-तेलो-तरंगा पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण/पुनर्निर्माण कार्य को लेकर झारखंड कैबिनेट से स्वीकृति मिलने पर चंद्रपुरा के तेलो गांव सहित कई पंचायत के प्रबुद्ध नागरिकों ने रविवार को अलारगो पहुंचकर पूर्व मंत्री बेबी देवी एवं झामुमो के केंद्रीय सदस्य अखिलेश महतो के प्रति आभार जताते हुए सम्मानित किया। साथ ही दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं ने झामुमो का दामन थामा। पार्टी के केंद्रीय सदस्य अखिलेश महतो ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन को और सशक्त बनाने की बात कही।
यहां अखिलेश ने यह भी कहा कि मेरे पिता दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो ने नावाडीह-घुटवे सड़क का पुनर्निर्माण के लिए सरकार को प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था। इसके बाद इस कार्य के लिए मेरी मां पूर्व मंत्री बेबी देवी भी काफी प्रयासरत थी। अन्ततः एक इंतजार के बाद नावाडीह एवं घुटवे सड़क पुनर्निर्माण की स्वीकृति मिल ही गई। यह सड़क मार्ग नावाडीह भाया चिरूडीह, मदनपुर, तेलो व तरंगा होते हुए घुटवे मुख्य सड़क मार्ग तक बनेगी। जिससे आमजनों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। स्थानीय जनों को इस सड़क मार्ग का इंतजार था। इस सड़क निर्माण को स्वीकृति मिलने पर नावाडीह एवं चन्द्रपुरा प्रखंड की जनता में खुशी व्याप्त है। 4. अलारगो में पूर्व मंत्री बेबी देवी व झामुमो नेता अखिलेश महतो के साथ सभी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




