घंटी बाबा आश्रम में सात दिवसीय रूद्र चंडी महायज्ञ संपन्न

Feb 28, 2026 11:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

घंटी बाबा आश्रम में सात दिवसीय रूद्र चंडी महायज्ञ संपन्न घंटी बाबा आश्रम में सात दिवसीय रूद्र चंडी महायज्ञ संपन्न घंटी बाबा आश्रम में सात दिवसीय रू

घंटी बाबा आश्रम में सात दिवसीय रूद्र चंडी महायज्ञ संपन्न

चंदनकियारी प्रखंड के कुसुमकियारी स्थित घंटी बाबा आश्रम में सात दिवसीय रुद्र चंडी महायज्ञ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूर्णाहुति के साथ शनिवार को संपन्न हुआ। 22 फरवरी को जलयात्रा के साथ प्रारंभ इस भव्य कार्यक्रम में प्रतिदिन बृंदावन धाम से पधारे आरती शाश्वत बाल ब्यासजी ने श्री मदभागवत महापुराण पर विस्तृत प्रकाश डाला। साढ़े बारह बजे से चार बजे तक प्रतिदिन प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। रात्रि आठ बजे से बारह बजे तक श्री कृष्ण रास लीला का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह शाम भंडारे की व्यवस्था में काफी श्रद्धालुगण पहुंचे। इसी बीच नगर परिभ्रमण कर भगवान श्रीराम, माता सीता, हनुमान जी, ब्रह्मा, भगवान दत्तात्रेय, शनि देव एवं माता सरस्वती की आकर्षक मूर्तियों को सुसज्जित वाहन पर विराजमान कर कुसुमकियारी से चंदनकियारी भाया ऊरांवडीह एवं चंडीपुर होते हुए आश्रम में स्थापित किया गया।

इसके पूर्व सभी मूर्ति का जलाधिवास, अन्नाधीवास, पुष्प अधिवास, समेत अन्य अधिवास कराया गया। महंत प्रेमानंद गिरी के देख रेख में आयोजित यज्ञाचार्य मार्केण्डय त्रिपाठी समेत अन्य वैदिकों ने कार्यक्रम संपन्न कराया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।