भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा विसर्जन पर निकाली शोभा यात्रा

भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा विसर्जन पर निकाली शोभा यात्रा

संक्षेप:

चित्र परिचय:13: शोभा यात्रा में शामिल चित्रगुप्त परिवार के सदस्य। भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा विसर्जन पर निकाली शोभा यात्रा भगवान चित्रगुप्त की प्रतिम

Oct 25, 2025 06:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

कायस्थ महापरिवार व लाल बहादुर शास्त्री सेवा संस्थान की ओर से भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा विसर्जन पर शुक्रवार को आकर्षक शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सबसे पहले विभिन्न क्षेत्र में मनाए गए चित्रगुप्त महाराज की पूजित प्रतिमा के साथ राजेंद्र चौक ए डी एम बिल्डिंग के पास आए। शोभा यात्रा के पहले डॉ राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि किया गया। उसके बाद हरी झंडी दिखा कर शोभा यात्रा का प्रारंभ किया गया। जबकि चास समिति हरी झंडी दिखाने वाले को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। जिस समिति की प्रतिमा की गाडी पहले शोभा यात्रा में शामिल किया गया। जबकि विसर्जन की गाडी में लाईट और साऊंड की व्यवस्था स्वंय की गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला के सेक्टर-2, सेक्टर--4जी, 5, 6 , चास समिति, सेक्टर-12 ,सेक्टर- 8, 9 व 11 व बारी को-ऑपरेटिव के भगवान चितरगुपत के प्रतिमा का सामुहिक विसर्जन सोलागीडीह तालाब में सम्पन्न हुआ। इस शोभा यात्रा में बीबी एल श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिन्हा, गोरख प्रसाद सिन्हा, केएन प्रसाद, नवल प्रसाद, अनिल श्रीवास्तव, मृत्युंजय कुमार सिन्हा, जय शंकर प्रसाद, विश्वराज आनन्द, रवि सिन्हा, नवीन सिन्हा, अभय श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, संजय सिन्हा ,संजय कर्ण,अमरनाथ लाल दास, अरविन्द श्रीवास्तव, सुनिल श्रीवास्तव, अनील कुमार, संचित कुमार, कपूर रंजन,एस एस श्रीवास्तव, शशि भुषण प्रसाद शामिल रहे।