जरीडीह बाजार में सूर्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर

Feb 14, 2026 05:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

बेरमो के जरीडीह बाजार में श्री श्री सूर्य मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 18 फरवरी से शुरू होगा। तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में कलश यात्रा, पंचांग पूजन, शोभा यात्रा और भव्य संगीतमय कथा शामिल हैं। अंतिम दिन प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा और विशाल भंडारा होगा।

जरीडीह बाजार में सूर्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर

जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि। बेरमो के जरीडीह बाजार स्थित श्री श्री दामोदरनाथ महादेव मन्दिर प्रांगण में नवनिर्मित श्री श्री सूर्य मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आगामी 18 फरवरी से अत्यंत हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर मन्दिर समिति और स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह है। शुरुआत कलश यात्रा के साथ होगी। इसी दिन पंचांग पूजन, मण्डप प्रवेश व जलाधिवास के अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे। 19 फरवरी को वेदी पूजन के पश्चात दोपहर 2 बजे से भगवान की भव्य नगर भ्रमण (शोभा यात्रा) निकाली जाएगी। इसके बाद शय्याधिवास की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अंतिम दिन यानी 20 फरवरी को वेदी पूजन के साथ प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य अनुष्ठान होगा।

इसके उपरांत पूर्णाहुति और विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। वहीं विशेष आकर्षण के रूप में 18 व 19 फरवरी को शाम 7 बजे से भव्य संगीतमय कथा होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।