
सीएट टायर के झारखंड का सबसे बड़ा शोरूम का शुभारंभ
बोकारो के सेक्टर-4 में सीएट टायर का झारखंड का सबसे बड़ा शोरूम मालती मोटर्स के मालिक यशवंत सिंह द्वारा उद्घाटन किया गया। इस शोरूम को भारत का दूसरा सबसे विशाल शोरूम माना जा रहा है। इसमें सभी प्रकार के दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहनों के टायर और एक्सेसरीज उपलब्ध हैं।
बोकारो। सेक्टर-4 में रेनॉल्ट शोरूम के सामने प्लॉट नंबर केडी 24 पर मालती मोटर्स के मालिक यशवंत सिंह ने शुक्रवार को सीएट टायर के झारखंड के सबसे बड़े शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। यह भारत का दूसरा सबसे विशाल शोरूम बताया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में सीएट कंपनी के रीजनल मैनेजर अर्पित ग्रोवर, आरसीएम सजल अग्रवाल और टेरिटरी मैनेजर चंदन कुमार झा सहित अन्य अतिथि मौजूद थे। सभी ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शोरूम का शुभारंभ किया। अर्पित ग्रोवर ने बताया कि इटली से शुरुआत करने वाली सीएट कंपनी ने जर्मनी में अपना आरएंडडी स्थापित किया है और आज इसके टायर लगभग सभी देशों में पहुंच चुके हैं।

यूरोप के बड़े बाजार में भी कंपनी का 2.5 से 3 प्रतिशत तक शेयर है। शोरूम मालिक यशवंत सिंह ने कहा कि यहां दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहनों के सभी प्रकार के टायर व एक्सेसरीज एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


