ओरदाना में भक्ति और आस्था के साथ संपन्न हुआ मंडा पूजा महोत्सव

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

ओरदाना में भक्ति और आस्था के साथ संपन्न हुआ मंडा पूजा महोत्सवओरदाना में भक्ति और आस्था के साथ संपन्न हुआ मंडा पूजा महोत्सवओरदाना में भक्ति और आस्था के

ओरदाना में भक्ति और आस्था के साथ संपन्न हुआ मंडा पूजा महोत्सव

पेटरवार, प्रतिनिधि। मंडा पूजा समिति ओरदाना के तत्वावधान में ओरदाना गांव में रविवार की रात भव्य मंडा पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया, जो सोमवार सुबह तक श्रद्धा और उत्साह के माहौल में चलता रहा। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव की आराधना की। पूरे गांव में रातभर भक्तिमय वातावरण बना रहा। मंडा पूजा के अवसर पर पश्चिम बंगाल से आए छऊ नृत्य दल ने रातभर मनमोहक प्रस्तुति दी। छऊ नृत्य का आनंद लेने के लिए श्रद्धालु पूरी रात जागते रहे। कार्यक्रम में पारंपरिक लोक संस्कृति और धार्मिक आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला।

मंडा पर्व के मौके पर आयोजित मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मेले में मनोरंजन के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाई गई थीं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने मेले का भरपूर आनंद उठाया। वहीं शिव भक्तों ने अपनी पीठ में कील छिदवाकर बनस पर झूलते हुए अद्भुत शिव भक्ति का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इससे पूर्व सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने पुष्पगुच्छ और फूल-माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि मंडा पूजा हमारी समृद्ध संस्कृति, प्रकृति के प्रति आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। मौके पर मंत्री ने शिवालय मंदिर के समीप बने शेड के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत शिलान्यास भी किया, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।