Grand Durga Puja Preparations Underway in Sector 2 with Neelkanth Dham Theme सेक्टर 2 में इस बार दिखेगा गुजरात के नीलकंठ मंदिर का प्रारूप, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsGrand Durga Puja Preparations Underway in Sector 2 with Neelkanth Dham Theme

सेक्टर 2 में इस बार दिखेगा गुजरात के नीलकंठ मंदिर का प्रारूप

चित्र परिचय: 06: गुजरात स्थित नीलकंठ मंदिर का प्रारूप। सेक्टर 2 में इस बार दिखेगा गुजरात के नीलकंठ मंदिर का प्रारूपसेक्टर 2 में इस बार दिखेगा गुजरात क

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोWed, 10 Sep 2025 03:31 AM
share Share
Follow Us on
सेक्टर 2 में इस बार दिखेगा गुजरात के नीलकंठ मंदिर का प्रारूप

शहर के सबसे बड़े पूजा पंडाल में से एक सेक्टर 2 में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से हर साल की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा भव्य रूप से आयोजित की जाएगी। इस बार माता रानी आकर्षक पंडाल में विराजमान होंगी। मां दुर्गा शेर पर सवार होकर महिषासुर का वध करतीं नजर आएंगी। मां दुर्गा के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा मूषक सहित, माता सरस्वती, माता लक्ष्मी और भगवान कार्तिकेय की मूर्तियां भी पंडाल में सुसज्जित रूप से स्थापित की जाएंगी। सभी प्रतिमाओं को सुंदर वस्त्रों और शृंगार से अलंकृत किया जाएगा।

समिति का कहना है कि इस बार भी पंडाल व मूर्तियों में कुछ नया कलेवर दिखेगा। समिति अध्यक्ष संदीप सिंह के अनुसार भव्य पंडाल नर्मिाण का काम शुरू हो गया है। सजावट विशेष रूप से की जा रही है। मूर्ति और पंडाल निर्माण में कलाकार दिन-रात जुटे हुए हैं। बन रहा नीलकंठ धाम का प्रारूप सेक्टर 2 दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस बार गुजरात स्थित नीलकंठ धाम का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। जिसकी उंचाई 105 व चौड़ाई 120 फीट होगी। आयोजन समिति के विनोद ओझा ने बताया कि इस बार मूर्ति 75 हजार व लाईट पर 3 लाख रूपया खर्च किया जाएगा। जबकि भव्य पूजा पंडाल के निर्माण में करीब 14 लाख रूपया खर्च आएगा। पंडाल में कलश स्थापना से लेकर वैदिक मंत्रोच्चार तक परंपरा के साथ पूजा की जाती है। मेला के दौरान पंडाल में दर्शन करने के लिए स्थानीय लोगो के साथ-साथ सुदूर क्षेत्रों से भी काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप पारंपरिक चूड़ा व इलायजी दाना का वितरित किए जाते हैं। यहां लगने वाले मेले का मीना बाजार लोगो के बीच आकर्षण का केंद्र रहता है। सप्तमी के दिन से भक्त मां दुर्गा समेत सभी देवी व देवताओं का दर्शन कर सकेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।