चास के लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव आज 

Apr 01, 2026 05:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

बोकारो के चास स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक हनुमान चालीसा पाठ होगा, उसके बाद सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। शाम को भजन कार्यक्रम होगा और अंत में भव्य आरती तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा।

चास के लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव आज 

बोकारो, प्रतिनिधि। चास के लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। श्री बालाजी परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में चास व बोकारो से काफी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे से की जाएगी। सुबह 9 से शाम 3 तक मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा। जिसमें समाज के पुरुष और महिला श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। शाम 3 बजे से सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। जिसमें काफी संख्या में महिलाएं हिस्सा लेंगी। बर्नपुर के सुप्रसिद्ध सुंदरकांड वाचक मनोज सेन सुंदरकांड का पाठ करेंगे। शाम 7 बजे से भजन कार्यक्रम आरंभ होगा।

देवघर के भजन गायक कुमार परितोष भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। अमृत वर्षा के पश्चात 108 सुसज्जित थाली द्वारा भव्य आरती की जाएगी। आरती के बाद पूर्णाहुति की जाएगी। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।