उपायुक्त ने किया झारखंड के राज्यपाल का स्वागत
पेटरवार फोटो 01 राज्यपाल का स्वागत करते उपायुक्त अजय पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के चरगी

पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के चरगी पंचायत के चरगी घाटी स्थित बोकारो जिले के अंतिम सीमा क्षेत्र में सोमवार को राज्य के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का बोकारो जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त अजय नाथ झा व पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। राज्यपाल के स्वागत के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मौजूद रहे। इस सुरक्षा व्यवस्था का मोनेटरिंग पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा व तेनुघाट ओ पी प्रभारी भजन लाल महतो कर रहे थे। गौरतलब है कि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रांची से धनबाद जाने के क्रम में कुछ देर के लिए बोकारो-रामगढ़ सीमा क्षेत्र के चरगी घाटी के पास रुके थे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


