राज्यपाल के आगमन को लेकर डीसी ने रामरूद्र सीएम एसओई विद्यालय का किया निरीक्षण

Feb 06, 2026 01:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

बोकारो में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के जिला भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय है। उपायुक्त अजय नाथ झा और उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने चास विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, बैठक व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश दिए। राज्यपाल छात्रों से संवाद करेंगे।

राज्यपाल के आगमन को लेकर डीसी ने रामरूद्र सीएम एसओई विद्यालय का किया निरीक्षण

बोकारो, प्रतिनिधि। शुक्रवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के प्रस्तावित जिला भ्रमण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। इसी क्रम में उपायुक्त अजय नाथ झा व उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने गुरुवार को डिस्ट्रिक्ट रामरूद्र सीएम एसओई चास विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय परिसर, सभागार, कक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों को समयबद्ध व सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, माइकिंग एवं यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गौरतलब हो कि शुक्रवार को राज्यपाल डिस्ट्रिक्ट रामरूद्र सीएम एसओई चास विद्यालय में छात्रों से संवाद करेंगे।

मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार, एनडीसी प्रभाष दत्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे, जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।