ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोराज्य में आदिवासियों व अल्पसंख्यकों का शोषण कर रही सरकार : हेमंत

राज्य में आदिवासियों व अल्पसंख्यकों का शोषण कर रही सरकार : हेमंत

झारखंड मुक्ति मोर्चा की संघर्ष यात्रा रविवार को जरीडीह व कसमार सहित कई इलाकों से गुजरी। सभाओं में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि छत्तीसगढ़ से पेट पालने आए रघुवर दास...

झारखंड मुक्ति मोर्चा की संघर्ष यात्रा रविवार को जरीडीह व कसमार सहित कई इलाकों से गुजरी। सभाओं में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि छत्तीसगढ़ से पेट पालने आए रघुवर दास...
1/ 2झारखंड मुक्ति मोर्चा की संघर्ष यात्रा रविवार को जरीडीह व कसमार सहित कई इलाकों से गुजरी। सभाओं में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि छत्तीसगढ़ से पेट पालने आए रघुवर दास...
झारखंड मुक्ति मोर्चा की संघर्ष यात्रा रविवार को जरीडीह व कसमार सहित कई इलाकों से गुजरी। सभाओं में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि छत्तीसगढ़ से पेट पालने आए रघुवर दास...
2/ 2झारखंड मुक्ति मोर्चा की संघर्ष यात्रा रविवार को जरीडीह व कसमार सहित कई इलाकों से गुजरी। सभाओं में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि छत्तीसगढ़ से पेट पालने आए रघुवर दास...
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोMon, 18 Feb 2019 01:05 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड मुक्ति मोर्चा की संघर्ष यात्रा रविवार को जरीडीह व कसमार सहित कई इलाकों से गुजरी। सभाओं में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि छत्तीसगढ़ से पेट पालने आए रघुवर दास सूबे के राजा बन गए हैं, जो झारखंड के लिए दुर्भाग्य है। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार के चार साल के शासन में झारखंड की दुर्गति हो गई है।

पारा शिक्षकों को हक के लिए संघर्ष करना पड़ रहा : पूर्व सीएम ने कहा कि किसान, महिला, युवा, मजदूर से लेकर हर वर्ग इस सरकार से परेशान है। राज्य को इस हालात से उबारने के लिए इस सरकार को उखाड़कर छत्तीसगढ़ में फेंक आने की जरूरत है। सोरेन ने कहा कि झारखंड में आदिवासियों व अल्पसंख्यकों का शोषण हो रहा है। पारा शिक्षकों को अपने हक के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। कहा कि सीएनटी व एसपीटी को छोड़ सरकार भूमि अधिग्रहण बिल लागू कर जनविरोधी काम की है। हक मांगने पर लाठियां मिल रही हैं। जेल में डाल दिया जा रहा है।

मजदूरी विरोध काम कर रही सरकार : पूर्व सीएम ने कहा कि रघुवर दास एक तरफ खुद को मजदूर का बेटा कहते हैं। दूसरी तरफ मजदूर विरोधी कानून बनाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का विकास सिर्फ बिजली के खंभों पर टंगा और होर्डिंग व बैनर तक ही सीमित है। धरातल पर कुछ दिखता नहीं।

बिना घूस कहीं कोई काम ही नहीं हो रहा : सोरेन ने कहा कि रघुवर के शासन में पंचायत से लेकर ब्लॉक व जिला स्तर तक भ्रष्टाचार है। बिना घूस के कहीं कोई काम नहीं होता। भाजपा विकासवाद को छोड़कर सामाजिक उन्माद फैला रही है। विधायक बबीता देवी एवं पूर्व विधायक योगेंद्र महतो ने भी संबोधित किया। मौके पर झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य, मंटू यादव, राधानाथ सोरेन, जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हेम्ब्रम, केंद्रीय कमेटी सदस्य सह गर्री मुखिया सिकंदर कपरदार, मो. शेरे आलम, सोहेल अंसारी, मिथिलेश महाराज, कुलदीप करमाली, विनीत जायसवाल, अशोक मुर्मू, मोबिन अंसारी, नवीन जायसवाल, विष्णु चरण महतो, शेखावत अंसारी, सोहराब अंसारी व अन्य मौजूद रहे।

झामुमो में शामिल हुए 500 युवा : इधर, कार्यक्रम के दौरान गर्री कसमार के समाजसेवी मो. शेरे आलम के नेतृत्व में मनोवर आलम, तनवीर आलम, फिरोज आलम मुन्ना, राजा बाबू, हाकिम अंसारी, तबारक अंसारी, समीम अंसारी, सहजन अंसारी, यूसुफ अंसारी, वाजिद अली, अनवर अंसारी, दिलजान अंसारी, नकीब अंसारी समेत 500 युवा झामुमो में शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें