जीजीपीएस चास ने जिला खो-खो चैम्पियनशिप में जीती रनर-अप ट्रॉफी

Dec 09, 2025 05:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

बोकारो में आयोजित अंडर-18 खो-खो चैम्पियनशिप में जीजीपीएस चास की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब हासिल किया। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट टीमवर्क और अनुशासन का परिचय दिया। जीजीइएस के अध्यक्ष तरसेम सिंह और प्राचार्य सुमन नांगिया ने टीम को बधाई दी।

जीजीपीएस चास ने जिला खो-खो चैम्पियनशिप में जीती रनर-अप ट्रॉफी

बोकारो। जीजीपीएस चास की टीम ने बोकारो जिला खो-खो एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-18 बालक व बालिका जिला खो-खो चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर दोनों टीमों ने उपविजेता का खिताब हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट टीमवर्क, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। प्रतिभागियों की सफलता से प्रसन्न जीजीइएस के अध्यक्ष तरसेम सिंह ने टीम को बधाई दी और जीजीपीएस स्कूलों में सभी स्तरों पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए समाज की अटूट प्रतिबद्धता दोहराई। विद्यालय की प्राचार्य सुमन नांगिया ने भी टीम को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और इस तथ्य पर प्रकाश डाला कि जीजीपीएस चास अक्षरशः समग्र शिक्षा के विचार का पालन कर रहा है।

दोनों टीमों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देने के लिए एस एन शर्मा, दीपक कुमार व विजय कुमार मिंज के नेतृत्व में खिलाडि़यों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।