डीएवी ललपनिया में लैंगिक समानता पर कार्यक्रम आयोजित

Dec 20, 2025 05:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

बेरमो के डीएवी पब्लिक स्कूल टीटीपीएस ललपनिया में लैंगिक समानता पर आधारित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राचार्य तन्मय बनर्जी के निर्देश पर शिक्षिकाओं ने पोस्टर प्रदर्शनी और लघु नाटिका का आयोजन किया। छात्रों ने भाषण प्रतियोगिता में भी भाग लिया। कई छात्रों को उनके प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।

डीएवी ललपनिया में लैंगिक समानता पर कार्यक्रम आयोजित

बेरमो। डीएवी पब्लिक स्कूल टीटीपीएस ललपनिया में लैंगिक समानता पर आधारित कई प्रस्तुति की गई। मानव संसाधन विभाग और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के आदेश पर प्राचार्य तन्मय बनर्जी ने लिंगानुपात आधारित कई रंगारंग कार्यक्रम कराने का निर्देश दिया। शिक्षिका ज्योति कुमारी, मधु कुमारी, नेहा रानी व अनुजा सिन्हा ने पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन कराया जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया। कक्षा तीसरी से ग्यारहवीं तक के छात्राओं ने भारतीय समाज में आज भी स्त्रियों पर हो रहे अन्याय को अपने स्क्रैच के सहारे प्रदर्शित करने का प्रयास किया। अंकों के आधार पर कई बच्चे पुरस्कृत किए गए जिनमें ऋषिका, गौरी, परी, सृष्टि, काव्या व नाव्या के नाम प्रमुख है।

ज्योति कुमारी व मधु कुमारी के निर्देशन में आठवीं कक्षा की छात्राओं ने लैंगिक समानता पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत किया। इसमें अली शबा जीशान, प्रांजल दिव्या, पलक, सृष्टि, सादिया व जया के नाम प्रमुख हैं। भाषण प्रतियोगिता में जारा, साकेत, हिमांशु, श्रृष्टि, माया, विक्रम, प्रिया, कार्तिक, प्रिया, शुभ श्री, अनीस, अमित, आयुष, कहकशां, कंचन व निर्जरा ने सुंदर प्रस्तुति दी। रणजीत कुमार सिंह ने संबोधित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।