फुसरो अग्रसेन भवन में लगी होम्योपैथिक शिविर
फुसरो में मारवाड़ी सम्मेलन बेरमो शाखा द्वारा 1 जून को निःशुल्क होम्योपैथिक कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर भवानी अग्रवाल की देखरेख में श्री अग्रसेन भवन में हुआ। उद्घाटन जुगल किशोर अग्रवाल व अन्य द्वारा किया गया। हर महीने की पहली तारीख को शिविर आयोजित किया जाता है।

फुसरो। मारवाड़ी सम्मेलन बेरमो शाखा के द्वारा सम्मेलन के चिकित्सा शिविर प्रभारी भवानी अग्रवाल की देखरेख में स्थानीय श्री अग्रसेन भवन फुसरो में निःशुल्क होम्योपैथिक कैंप का आयोजन झाबरमल अग्रवाल की पुण्यस्मृति में उनके पुत्र जुगल किशोर अग्रवाल तथा मंगल परिवार के सौजन्य से 1 जून को किया गया। उद्घाटन जुगल किशोर अग्रवाल, महेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल व मयंक अग्रवाल के द्वारा डॉ यूके नाग को पुष्पगुच्छ देकर किया गया। सम्मेलन के महामंत्री कृष्ण कुमार चांडक ने बताया कि प्रत्येक महीने की पहली तारीख को शिविर लगता है। अध्यक्ष छीत्तरमल अग्रवाल ने कहा कि डॉ यूके नाग तथा श्री अग्रसेन स्मृति भवन ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त करता हूं जो निरंतर निःशुल्क सेवा समाजहित में दे रहे हैं।
संगठन मंत्री पवन अग्रवाल, मारवाड़ी भाया के सचिव अमर कुमार चांडक, संजय अग्रवाल, दयानंद बरनवाल, उमेश सिंह आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


