Bokaro News: चंद्रपुरा के नर्रा में बच्चों की स्वास्थ्य जांच
Bokaro News: चंद्रपुरा के नर्रा स्थित एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के लिए शिविर लगाया गया। उद्घाटन प्रमुख चांदनी परवीन ने किया। प्राचार्य ने संतुलित आहार और व्यायाम के महत्व पर जोर दिया। डॉक्टरों की टीम ने बच्चों की स्वास्थ्य जांच की, जिसमें ब्लड टेस्ट और अन्य परीक्षण शामिल थे।

Bokaro News: चंद्रपुरा। चंद्रपुरा के नर्रा स्थित एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में शुक्रवार को शिविर लगाकर बच्चों की स्वास्थ्य जांच किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रमुख चांदनी परवीन ने किया। कहा कि बच्चों का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। प्राचार्य प्रतिमा वर्मा ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य का महत्व समझाते हुए कहा कि दैनिक जीवन में संतुलित आहार और नियमित व्यायाम को शामिल करना बेहद जरूरी है। शिविर के दौरान डॉक्टरों की टीम ने विद्यालय के बच्चों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच करते हुए उनको स्वस्थ रहने के तरीके बताए। प्रमुख व प्राचार्य ने भी अपना चेकअप कराया।
शिविर में बच्चों का ब्लड टेस्ट, बीपी, शुगर, आंख, दांत, वजन और सामान्य शारीरिक विकास का परीक्षण किया गया। सभी शिक्षक और कर्मचारी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


