19 नेत्र रोगियों का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

Dec 13, 2025 01:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय में शुक्रवार को एक निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किय

19 नेत्र रोगियों का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय में शुक्रवार को एक निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में झारखंड के अलावे बिहार और बंगाल क्षेत्र से आये 19 नेत्र रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ संजय चौधुरी ने सफलता पूर्वक करके आई ओ एल(इंट्रा अकुलर लेंस) का प्रत्यारोपण किया। इसके पूर्व निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का शुभारंभ यहां विराजमान साध्वी दर्शना बाई महासती व स्वाति बाई महासती ने मंगलाचरण की प्रस्तुति कर की। शिविर के दौरान मोतियाबिंद ऑपरेशन कराए सभी नेत्र रोगियों को संस्था की ओर से निशुल्क ऑपरेशन के अलावे दवा, भोजन और काला चश्मा भी मुफ्त उपलब्ध कराया गया तथा अस्पताल से शनिवार को छुट्टी के समय एक महीने का दवा भी निशुल्क प्रदान किया जाएगा।

शिविर को सफल बनाने में सुधीर कुमार चौहान, भुनेश्वर महतो, मंजू लकड़ा, बंटी, रिंकू सहित अन्य का सहयोग रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।