चक्षु चिकित्सालय में रोगियों को मिली नेत्र ज्योति
चक्षु चिकित्सालय में रोगियों को मिली नेत्र ज्योतिचक्षु चिकित्सालय में रोगियों को मिली नेत्र ज्योतिचक्षु चिकित्सालय में रोगियों को मिली नेत्र ज्योतिचक्

पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय में रविवार को एक निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। चक्षु चिकित्सालय में आयोजित निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में झारखंड के अलावे बिहार और बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से आये 9 नेत्र रोगियों का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ दयानंद मोदी व डॉ अंजू ने सफलता पूर्वक करके लेंस का प्रत्यारोपण किया। इसके पूर्व यहां विराजमान साध्वी दर्शना बाई महासती व स्वाति बाई महासती ने मंगलाचरण की प्रस्तुति कर निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का शुभारंभ किया। मोतियाबिंद ऑपरेशन कराए सभी नेत्र रोगियों को मुफ्त ऑपरेशन के अलावे संस्था की ओर से दवा, भोजन और काला चश्मा भी निशुल्क में उपलब्ध कराया गया।
सोमवार को अस्पताल से छुट्टी देते समय एक महीने की दवा निशुल्क दी जाएगी। शिविर को सफल बनाने में सुधीर कुमार चौहान, भुनेश्वर महतो, मंजू लकड़ा,ललिता कुमारी आदि का सहयोग रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


