मोतियाबिंद जांच व ऑपरेशन शिविर 5 फरवरी को

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

बेरमो में 4 फरवरी को डीवीसी बीटीपीएस और बोकारो थर्मल हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। चयनित मरीजों को 5 फरवरी को पुरुलिया ले जाया जाएगा। शिविर में सभी आवश्यक सुविधाएं मुफ्त प्रदान की जाएंगी।

मोतियाबिंद जांच व ऑपरेशन शिविर 5 फरवरी को

बेरमो। डीवीसी बीटीपीएस सीएसआर एवं बोकारो थर्मल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में नेताजी आई हॉस्पिटल पुरुलिया के सहयोग से 4 फरवरी को निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जायेगा। सीएसआर के वरीय प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी ने बताया कि शिविर स्थानीय ऑफिसर्स क्लब में लगेगी। ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को 5 फरवरी को डीवीसी की बस से पुरुलिया ले जाया जायेगा। शिविर में मरीजों को लेंस, दवा, काला चश्मा, आई गार्ड और परिवहन की सुविधा डीवीसी सीएसआर द्वारा मुफ्त दी जायेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।