
गोमिया के श्रमिक मित्र पर 35 हजार ठगी का आरोप
गोमिया प्रखंड के श्रमिक मित्र पर आरोप है कि उसने सुगन साव से उनकी पुत्री को श्रमिक मित्र के पद पर बहाल कराने के नाम पर 35 हजार रुपये ठग लिए। सुगन साव ने गोमिया प्रखंड कार्यालय में बीडीओ को पत्र देकर राशि की वापसी और न्याय की मांग की है।
बेरमो, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड के श्रमिक मित्र पर ललपनिया पंचायत के अईयर गांव निवासी सुगन साव ने उनकी पुत्री सरिता कुमारी को गोमिया प्रखंड के 12 पंचायत में श्रमिक मित्र के पद पर बहाल कराने के नाम पर 35 हजार रुपये ठगी करने का आरोप लगाया है। इस बाबत गोमिया प्रखंड कार्यालय में बीडीओ के नाम पत्र देकर राशि वापसी कराने व न्याय की गुहार लगाई है। कहा कि बीते दिनों जॉब कार्ड बनवाने के दौरान वर्ष 2016 में उनका परिचय श्रमिक मित्र से हुआ था। मेल-जोल बढ़ने के बाद श्रमिक मित्र ने 12 पंचायतों में एक श्रमिक मित्र का पद रिक्त होने व रिक्त पद पर उनका अधिकार होने की बात कही लेकिन इसके लिए 70 हजार रुपये की मांग की गई।
श्रमिक मित्र ने 35 हजार काम होने के पूर्व और 35 हजार काम होने के बाद देने की बात कही। ऐसे में 28 मई 2019 को पड़ोस से 5 प्रतिशत की दर से कर्ज लेकर 35 हजार रुपये नकद दे दिए। वहीं श्रमिक मित्र ने श्रमिक मित्र के पद पर मेरी पुत्री की बहाली की कोई प्रक्रिया नहीं की। कभी कोविड़ काल के दौरान लॉक डाउन, तो कभी पंचायत चुनाव, आचार संहिता, विधानसभा चुनाव की आचार संहिता और आज-कल कहकर बहाना बनाते रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




