पेटरवार तेनुचौक में शोभा का वस्तु बना हाई मास्ट लाइट

Mar 09, 2026 05:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

पेटरवार फोटो 04 तेनुचौक में खराब पड़ा हाई मास्ट लाइटपेटरवार तेनुचौक में शोभा का वस्तु बना हाई मास्ट लाइटपेटरवार तेनुचौक में शोभा का वस्तु बना हाई मास्ट

पेटरवार तेनुचौक में शोभा का वस्तु बना हाई मास्ट लाइट

पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार तेनुचौक पर गिरिडीह के पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय की ओर से लगाया गया हाई मास्ट लाइट रख -रखाव के अभाव में शोभा का वस्तु बन गया है। लेकिन वर्षों से खराब पड़े हाई मास्ट लाइट को बनाने की दिशा में अब तक कोई सकारात्मक पहल नही की गई। जानकारी अनुसार गिरिडीह के पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय के कार्यकाल के दौरान सांसद मद की राशि से पेटरवार तेनुचौक पर एक हाई मास्ट लाइट वर्षों पूर्व लगाया गया था, जो अब पिछले कई वर्षों से खराब होकर पेटरवार तेनुचौक की शोभा बढ़ा रहा है। जब तक रविन्द्र कुमार पांडेय गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सांसद रहे,तब तक इसकी देखरेख होते रही और समय-समय पर इसका रख रखाव होते रहा।

गौरतलब तलब है कि भारत सरकार के केंद्रीय कोयला मंत्री कड़िया मुंडा के कार्यकाल के दौरान इस हाई मास्ट लाइट का उद्दघाटन किया गया था, जो आज खराब होकर तेनुचौक की शोभा बढ़ा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।