Former MLA Lambodar Mahto Holds Public Court in Petarwar to Address Local Issues पूर्व विधायक लंबोदर ने लगाई जनता दरबार, सुनीं समस्याएं, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsFormer MLA Lambodar Mahto Holds Public Court in Petarwar to Address Local Issues

पूर्व विधायक लंबोदर ने लगाई जनता दरबार, सुनीं समस्याएं

गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने रविवार को पेटरवार के चंद्रपुरा में जनता दरबार लगाया। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं उनसे साझा कीं, जिनका समाधान करने का आश्वासन महतो ने दिया। उन्होंने संबंधित...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोMon, 30 Dec 2024 01:44 AM
share Share
Follow Us on
पूर्व विधायक लंबोदर ने लगाई जनता दरबार, सुनीं समस्याएं

पेटरवार, प्रतिनिधि। गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने रविवार को पेटरवार के चंद्रपुरा स्थित अपने आवासीय कार्यालय में जनता दरबार लगा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उसका समाधान करने का भरोसा ग्रामीणों को दिया। पूर्व विधायक लंबोदर महतो की ओर से आयोजित जनता दरबार में गोमिया विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ने वाले गोमिया, पेटरवार और कसमार प्रखंड क्षेत्र से आए ग्रामीणों ने अपनी -अपनी समस्याओं को पूर्व विधायक के समक्ष रखते हुए समाधान करने की गुहार लगाई। पूर्व विधायक ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर कई मामलों का निष्पादन किया।इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।