पूर्व विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने पेटरवार में जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से बात की, जिनसे सिक्योरिटी गार्डों ने 9 महीनों से मानदेय ना मिलने की शिकायत की। पूर्व विधायक ने मामले को जल्द सुलझाने की अपील की ताकि परिवार भुखमरी का सामना न करे।

पेटरवार, प्रतिनिधि। गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने शनिवार को पेटरवार स्थित अपने आवासीय कार्यालय में जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात करते हुए कई समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान भी किया। इसी कड़ी में जल संसाधन विभाग के तेनुघाट डैम में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत गार्डों ने पूर्व विधायक लंबोदर महतो से कहा कि विगत अप्रैल 2025 से हमलोगों का मानदेय राशि नही मिल रहा है। 9 महीनों से मानदेय की राशि नही मिलने के कारण परिवार के समक्ष विकट स्थिति पैदा हो गई है और पूरा परिवार भुखमरी का सामना कर रहे है।
विभागीय अधिकारियों के समक्ष कई बार बात रख चुके है, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात होकर राह गया है। पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने इस मुद्दे पर विभाग के अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द मामले को शार्ट आउट करने को कहा ,ताकि लोग भुखमरी के शिकार न हो जाये।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


