
भामसं के पूर्व महामंत्री पारसनाथ ओझा का निधन
गोमिया के पूर्व महामंत्री पारसनाथ ओझा का निधन 75 वर्ष की आयु में हुआ। वे लंबे समय से बीमार थे और 1965 से मजदूर आंदोलन से जुड़े रहे। उनका अंतिम संस्कार बोकारो थर्मल में किया गया। श्रमिक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
गोमिया। भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के पूर्व महामंत्री पारसनाथ ओझा (75 वर्ष) का सोमवार को गोमिया प्रखंड अंतर्गत स्वांग कोलियरी स्थित वन कॉलोनी में निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। वे 1965 में गोमिया आए थे और तब से मजदूर आंदोलन से सक्रिय रूप से जुड़े रहे। वे यूनियन के कार्यों में सदैव व्यस्त रहते थे और मजदूरों की समस्याओं को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार दौरे करते थे। कई बार 20-20 दिनों तक उनका अधिकांश समय ट्रेन यात्रा में ही बीतता था। अंतिम संस्कार बोकारो थर्मल के लालपुर घाट पर किया गया।
भामसं एवं विभिन्न यूनियन नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। सीसीएल बीएंडके व कथारा तथा आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। पूर्व मुखिया विनोद पासवान, अवधेश सिंह, आर इग्निश, राजकुमार मंडल, अजय सिंह, धनंजय सिंह, मनोज तिवारी, शिवशंकर दुबे, केबी पांडेय, हृदय नारायण सिंह, शशि भूषण दुबे, बृजभूषण दुबे आदि ने शोक जताया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




