Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsFormation of Jharkhand Mukti Morcha Minority Front Committee in Chas
झारखंड अल्पसंख्यक मोर्चा ने गठित की चास प्रखंड कमेटी

झारखंड अल्पसंख्यक मोर्चा ने गठित की चास प्रखंड कमेटी

संक्षेप:

चित्र परिचय: 14 : सिजुआ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जेएमएम कार्यकर्ता व पदाधिकारी। झारखंड अल्पसंख्यक मोर्चा ने गठित की चास प्रखंड कमेटी

Oct 12, 2025 01:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से चास प्रखंड कमेटी गठित की गई। न्यू सिजवा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा बोकारो जिला अध्यक्ष आजाद अंसारी व संचालन चास प्रखंड अध्यक्ष अकबर झारखंडी ने किया। आजाद अंसारी ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रखंड, अंचल, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के हर क्षेत्र में यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी गरीब, मजदूर, किसान, छात्र या नौजवान सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। कार्यक्रम में झामुमो बोकारो जिला अध्यक्ष डॉ रतन लाल मांझी, झामुमो जिला उपाध्यक्ष फिरदौस अंसारी, झामुमो संगठन सचिव सह 15 सूत्री सदस्य, झारखंड सरकार फैयाज आलम ने कहा कि राज्य में गठबंधन की सरकार अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा व उनके विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मौके पर गठित समिति में अध्यक्ष मो वसीम, सचिव रिजवान खान, कोषाध्यक्ष अताबुददीन अंसारी, उपाध्यक्ष अराफात नजर, नौशाद आलम, फारुख अंसारी, रिजवान खान, लतीफ अंसारी, संगठन सचिव - जावेद आलम, अजीजुल अंसारी, संयुक्त सचिव - लुकमान अंसारी, मंजूर हुसैन शामिल किए गए।