झारखण्ड प्लस 2 शिक्षक संघ ने नवनियुक्त शिक्षिका को किया सम्मानित
झारखण्ड प्लस 2 शिक्षक संघ ने नवनियुक्त शिक्षिका को किया सम्मानित झारखण्ड प्लस 2 शिक्षक संघ ने नवनियुक्त शिक्षिका को किया सम्मानित झारखण्ड प्लस 2 शिक्ष

बोकारो ,प्रतिनिधि। झारखण्ड प्लस 2 शिक्षक संघ के सचिव डॉ अवनीश कुमार झा ने प्लस 2 उच्च विद्यालय बरमसिया में प्रतिनियोजित नवनियुक्त पीजीटी शिक्षिका चंचल कुमारी के चंदनकियारी स्थित आवास पहुंच कर जिले के सभी पीजीटी व प्रयोगशाला सहायकों के तरफ से औपचारिक रूप से उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें सम्मान पत्र, अंगवस्त्र व लेखनी भेंट की गई। डॉ झा ने उम्मीद जताई कि श्रीमती कुमारी अपने कुशल शैक्षणिक कौशल के बदौलत विद्यार्थियों में नया उत्साह भरने में सफल होंगी। उन्होंने कहा शिक्षकों का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों के जीवन में शैक्षणिक प्रगति सुनिश्चित करना है। मौके पर दिनेश कुमार दास, कृतिका रानी, रोहित राज समेत कई अन्य परिवारजन उपस्थित थे।
सम्मानित करने वालों में संघ अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, संरक्षक डॉ अजय कुमार पाठक, उपाध्यक्ष दीपा पंकज लाटा, संयुक्त सचिव राजेश कुमार विश्वकर्मा व डॉ शक्ति पद महतो, नीरज चौधरी, डॉ राखी बरनवाल, डॉली अग्रवाल, कृपा शंकर महतो, बेलालुद्दीन अंसारी समेत अन्य शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


