ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारो10 बजे तक जिले में छाया रहा कोहरा, आज बारिश की संभावना

10 बजे तक जिले में छाया रहा कोहरा, आज बारिश की संभावना

बोकारो में लगातार कोहरे का प्रकोप जारी है। रविवार को भी दिन की शुरुआत कोहरे से हुई। सुबह 10 बजे तक कुहासे के कारण सड़को पर गाड़िया रेंगती नजर...

10 बजे तक जिले में छाया रहा कोहरा, आज बारिश की संभावना
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोSat, 22 Jan 2022 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

बोकारो में लगातार कोहरे का प्रकोप जारी है। रविवार को भी दिन की शुरुआत कोहरे से हुई। सुबह 10 बजे तक कुहासे के कारण सड़को पर गाड़िया रेंगती नजर आई। ठंड के कारण कई स्थानों पर लोग अलाव सेकते नजर आए। करीब 10.30 बजे धूप निकली जिसके बाद लोगो को ठंड से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जिले में हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं सोमवार तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें