
केवि चंद्रपुरा में मनाया गया ध्वज दिवस
केंद्रीय विद्यालय चंद्रपुरा में भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वाधान में ध्वज दिवस मनाया गया। छात्रा प्रिया कुमार ने राष्ट्र प्रेम, सेवा और अनुशासन के महत्व पर भाषण दिया। प्राचार्य संजय प्रसाद और प्रधानाध्यापक महेश कुमार ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। विविध गतिविधियों जैसे व्यायाम, एक्शन सांग और पौधारोपण का आयोजन किया गया।
चंद्रपुरा। केंद्रीय विद्यालय चंद्रपुरा में भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वाधान में शुक्रवार को ध्वज दिवस देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। शुरुआत लॉर्ड बैडेन पावेल की तस्वीर माल्यार्पण, फ्लैग ब्रेक एवं प्रार्थना के साथ की गई। 9वीं की छात्रा प्रिया कुमार ने प्रेरणादायी भाषण प्रस्तुत करते हुए राष्ट्र प्रेम, सेवा एवं अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य संजय प्रसाद तथा प्रधानाध्यापक महेश कुमार ने विद्यार्थियों को राष्ट्र प्रेम, कर्तव्य परायणता, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। व्यायाम, एक्शन सांग, प्रश्नोत्तरी, क्लैपिंग, पिरामिड फॉर्मेशन, माइनर गेम तथा पौधारोपण आदि गतिविधियां की गई।

शिक्षक बीएन सिंह, आरके सिन्हा, सतीश कुमार, कुमुद प्रसाद, रेणु, वंदना आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




