नावाडीह प्रखंड पंसस की बैठक को पांच मुखिया सदस्य चयनित
नावाडीह, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में पंचायत समिति की बैठक में 20 प्रतिशत मुखिया सदस्यों के चयन को लेकर सोमवार को प्रमुख पुनम देवी की...

नावाडीह। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में पंचायत समिति की बैठक में 20 प्रतिशत मुखिया सदस्यों के चयन को लेकर सोमवार को प्रमुख पुनम देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। वर्ष 2022-23 के लिए लॉटरी द्वारा पांच मुखिया सदस्यों का चयन किया गया। इसमें नावाडीह मुखिया किरण देवी, भलमारा की मुक्ति देवी, सहरिया की रेशमी देवी, नारायणपुर की जयंती देवी एवं परसबनी की संजू देवी का चयन हुआ। प्रमुख ने कहा कि राज्य सरकार के आदेशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक को लेकर प्रखंड में 20 प्रतिशत हर वर्ष मुखिया का चुनाव कर आमांत्रित सदस्य को शामिल करना है। साथ ही सामान्य प्रशासन व वित्त अंकेक्षण की अध्यक्ष प्रमुख पूनम देवी तथा स्वास्थ्य एवं शिक्षा के अलावा सामाजिक कल्याण समिति के अध्यक्ष उप प्रमुख हरीलाल महतो, कृषि एवं उद्योग समिति के अध्यक्ष भेंडरा पंसस गोपाल प्रसाद यादव, सहकारिता समिति के अध्यक्ष बरई की पंसस शांति देवी, वन एवं पर्यावरण समिति के अध्यक्ष भलमारा पंसस अशोक महतो व संचार समिति के अध्यक्ष पंसस पेन के नवीन सोरेन को लॉटरी के माध्यम से चुना गया। सभी समिति के सचिव बीडीओ संजय सांडिल रहेंगे। कनीय अभियंता नवीन कुलु, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुबोध प्रजाति, पंसस कालेश्वर महतो, रेवत लाल महतो, प्रीति कुमारी, पानो देवी, निर्मल महतो, डिलेश्वर महतो आदि थे।
