ढोरी सब स्टेशन करगली में फीडर 2 के कैपेसिटर बैंक में अगलगी

ढोरी सब स्टेशन करगली में फीडर 2 के कैपेसिटर बैंक में अगलगी

संक्षेप:

करगली के ढोरी सब स्टेशन में कैपेसिटर बैंक में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कर्मियों ने तुरंत बिजली की आपूर्ति बंद कर दी। आग बुझाने के प्रयास में विद्युत विभाग और स्थानीय निवासी जुटे रहे। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। यूनियन प्रतिनिधि ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है।

Nov 08, 2025 01:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

करगली, प्रतिनिधि। सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के ढोरी सब स्टेशन करगली में फीडर 2 के कैपेसिटर बैंक (विद्युत ऊर्जा को स्टोर करना और फिर उसे सर्किट में छोड़ना) में आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही सब स्टेशन परिसर में धुएं का गुब्बार फैल गया। मौजूद कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कर दी। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के अधिकारी और स्थानीय निवासी घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चला है, विभागीय जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटना से कैपेसिटर बैंक को काफी नुकसान पहुंचा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

संबंधित अधिकारी नुकसान के आकलन में जुटे हैं और जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद यूनियन प्रतिनिधि विकास कुमार सिंह ने सब स्टेशन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। कहा कि सब स्टेशन में नियमित मेंटेनेंस और सेफ्टी ऑडिट समय से नहीं होने के कारण यह घटना घटी होगी। स्टाफ अधिकारी जी मोहंती ने कहा कि कैपेसिटर बैंक चार्ज के दौरान स्पार्क करता है। हो सकता स्पार्क के दौरान कोई ज्वलनशील वस्तु हो जिसमें आग पकड़ लिया हो।