Bokaro News: डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल में वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

Bokaro News: डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। एसबीआई लाइफ की टीम द्वारा संचालित इस सत्र में बचत, निवेश और वित्तीय योजनाओं जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य शिक्षकों को वित्तीय जागरूक बनाना और विद्यार्थियों में जिम्मेदार वित्तीय आदतों का विकास करना था।

Bokaro News: डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल में वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण

Bokaro News: डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल, सेक्टर-2सी के महात्मा हंसराज सभागार में शिक्षकों एवं मेंटर्स के लिए वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। सत्र का संचालन एसबीआई लाइफ की बोकारो टीम ने डिविजनल मैनेजर एन. लाल के नेतृत्व में किया। प्रशिक्षण के दौरान बचत, निवेश, वित्तीय योजना, जिम्मेदार धन प्रबंधन एवं वित्तीय निर्णय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य शिक्षकों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाना तथा विद्यार्थियों में वित्तीय जागरूकता और जिम्मेदार वित्तीय आदतों का विकास करना था। विद्यालय की प्रधानाचार्या अनुराधा सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए वित्तीय साक्षरता को समग्र व भविष्य उन्मुख शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में प्रारंभिक स्तर से ही वित्तीय समझ विकसित करना उन्हें भविष्य में जिम्मेदार एवं विवेकपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम बनाता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने एन लाल व एसबीआई लाइफ की टीम को कृतज्ञता व सम्मान के प्रतीकस्वरूप हस्तनिर्मित शुभकामना कार्ड और पुष्प-पात्र भेंट किया। कार्यक्रम में कुमार समरेश, बीएस झा, रूपा सिंह, संध्या सिंह, अजय कुमार, मन्नू कांत शर्मा व अश्विनी शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक और मेंटर्स उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़बोकारोBokaro News: डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल में वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण