ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोफाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू

राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सोमवार को फाइलेरिया रोकथाम के लिए अभियान शुरू किया गया। उपायुक्त -सह- अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति मृत्युंजय कुमार बर्णवाल, जिला बीस सूत्री...

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोTue, 03 Apr 2018 02:11 AM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सोमवार को फाइलेरिया रोकथाम के लिए अभियान शुरू किया गया।

उपायुक्त -सह- अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति मृत्युंजय कुमार बर्णवाल, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक, सिविल सर्जन डॉ सोबान मुर्मू, जिला परिषद सदस्य संजय सिंह एवं बीस सूत्री सदस्य संजय त्यागी ने खुराक खाकर अभियान की शुरुआत की गई। मौके पर विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि फाइलेरिया को जड़ से मिटाने के लिए जिले के सभी लोगों को इसकी खुराक खानी चाहिए, ताकि भविष्य में उसके संक्रमण से बचा जा सके। इस दिशा में लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। उपायुक्त ने कहा कि फाइलेरिया रोकथाम के लिए जिले में 21,08,916 लोगों को 02 से 04 अप्रैल तक सहिया, सेविका, स्वास्थ्यकर्मी एएनएम की ओर से घर-घर जाकर दवा खिलायी जाएगी। उनके अनुसार सभी सरकारी कार्यालय, बोकारो स्टील सिटी के सभी सेक्टरों में ब्रिम्स पारामेडिकल संस्थान के छात्र एवं स्काउट एंड गाइड के कैडेटों द्वारा दवा खिलाई जाएगी। इसके अलावा आमलोगों को जागरूक होने की बात कही। मौके पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ बीपी गुप्ता, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ अर्जुन प्रसाद, जिला मलेरिया पदाधिकारी अनिल कुमार पोद्दार, डॉ अरुण प्रसाद सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक, चिकित्साकर्मी एवं अन्य उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें