डिग्री कॉलेज गोमिया में फाइलेरिया जागरूकता
डिग्री कॉलेज गोमिया में फाइलेरिया उन्मूलन के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. सरिता श्रीवास्तव ने बताया कि यह स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी नागरिकों का कर्तव्य है। विद्यार्थियों को दवा सेवन के लिए प्रेरित किया गया और महाविद्यालय के छात्रों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।

डिग्री कॉलेज गोमिया में फाइलेरिया जागरूकता गोमिया, प्रतिनिधि। डिग्री कॉलेज गोमिया में सोमवार को फाइलेरिया उन्मूलन के मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान के तहत जागरूकता रैली एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्राचार्या डॉ सरिता श्रीवास्तव ने की। कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। विद्यार्थियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे स्वयं निर्धारित दवा का सेवन करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। ज्ञात हो कि 10 से 25 फरवरी तक फाइलेरिया से बचाव के लिए एमडीए कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके तहत 2 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को निर्धारित मात्रा में दवा दी जा रही है।
इसी क्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने तख्तियां लेकर परिसर से गोमिया नगर के विभिन्न मार्गों तक रैली निकाली और आमजनों को दवा सेवन के लिए जागरूक किया। महाविद्यालय के कई प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया के स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रिय सहभागिता रही। इधर, 22 फरवरी को महतो टोला में आयोजित रात्रि चौपाल में लगभग 200 लोग शामिल हुए, जिनमें 132 लोगों को दवा सेवन के महत्व की जानकारी देकर दवा खिलाई गई। अंत में स्वस्थ समाज निर्माण का संकल्प लिया गया। 13. डिग्री कॉलेज गोमिया में फाइलेरिया जागरूकता के दौरान सभी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


