ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोजैविक खेती से बदल दी खेतों की रंगत

जैविक खेती से बदल दी खेतों की रंगत

आज के समय में अधिकतर किसान रासायनिक खाद से खेती कर सब्जियों व अन्य फसलों का रिकार्ड उत्पादन कर मुनाफा तो खूब कमा रहे हैं, लेकिन इससे धरती धीरे-धीरे बंजर होती जा रही है। जो आनेवाले समय में गंभीर संकट...

जैविक खेती से बदल दी खेतों की रंगत
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोThu, 23 Nov 2017 01:55 AM
ऐप पर पढ़ें

आज के समय में अधिकतर किसान रासायनिक खाद से खेती कर सब्जियों व अन्य फसलों का रिकार्ड उत्पादन कर मुनाफा तो खूब कमा रहे हैं, लेकिन इससे धरती धीरे-धीरे बंजर होती जा रही है। जो आनेवाले समय में गंभीर संकट पैदा कर सकता है।

इस परिस्थिति में कुछ ऐसे भी किसान हैं जो जैविक खाद के सहारे खेती कर न सिर्फ जोरदार खेती किसानी कर सब्जियों का रिकार्ड उत्पादन कर रहे हैं , बल्कि तेजी से बंजर होती धरती की उर्वरा शक्ति को बचाने का भी काम कर रहे हैं। कसमार प्रखंड के गर्री गांव निवासी युवा किसान बजरंगी प्रजापति भी ऐसे ही मिशाल हैं , जो पिछले तीन साल से जैविक खेती कर क्षेत्र में सफल किसान बनने का गौरव हासिल किया है।

घर में ही बनाते हैं जैविक खाद: किसान बजरंगी ने बताया कि खेती के लिए उर्वरा शक्ति को बढ़ाने के लिए खेतों में पर्याप्त मात्रा में केंचुए का रहना जरूरी है , जो जैविक खाद से ही संभव है। उन्होंने बताया कि गोबर, गोमूत्र, पीपल व बरगद के पेड़ के नीचे की मिट्टी , चोकर या धान का भूंसा, गुड़, दाल का आटा को मिलाकर मिश्रण कर इसे मिट्टी की हांडी में छायादार स्थान पर 10 दिनों तक रख दिया जाता है।

वैज्ञानिक राजीव दीक्षित से मिली प्रेरणा: बजरंगी के अनुसार उन्होंने चार साल पूर्व भारतीय वैज्ञानिक राजीव दीक्षित का व्याख्यान इंटरनेट पर सुना, व जैविक खेती के तौर तरीकों की जानकारी भी मिली। इसके बाद जिज्ञासा बढ़ी तो इंटरनेट में कई ऐसे एपिसोड मिले , जिससे उनका ध्यान खेती किसानी पर रम गया। बजरंगी ने इसपर प्रयोग शुरू किया, तो प्रथम वर्ष ही जैविक खाद से धान का रिकार्ड उत्पादन हुआ। तब से लगातार तीन साल में उसने धान , गेहूं , प्याज , भिंडी , आलू , मटर समेत अन्य मौसमी सब्जियों का भरपूर उत्पादन जैविक खाद से किया। उन्होंने बताया कि केला , पपीता व अन्य कई प्रकार के फलों की खेती में भी उन्होंने रिकार्ड उत्पादन कर खूब मुनाफा कमाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें