फेरो स्क्रेप निगम में नई कमेटी का गठन
फेरो स्क्रेप निगम में नई कमेटी का गठन फेरो स्क्रेप निगम में नई कमेटी का गठन फेरो स्क्रेप निगम में नई कमेटी का गठन फेरो स्क्रेप निगम में नई कमेटी का गठ

बोकारो, प्रतिनिधि। जय झारखंड मजदूर समाज कार्यालय सेक्टर 9 में रविवार को फेरो स्क्रेप निगम प्राईवेट लिमिटेड में काम कर रहे विभागीय व ठेकाकर्मियों की बैठक यूनिट यूनियन के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पिछले वर्षों मे निगम यूनियन के द्वारा मजदूर व कम्पनी में रिकार्ड परफॉर्मेंस से सम्बंधित कार्यों का समीक्षा की गयी। यूनियन के महामंत्री बी के चौधरी ने 31 मार्च को निगम से सेवानिवृत्त हो चूके सुरेश प्रसाद का सराहना करते हुए कहा कि फेरो स्क्रेप में उनके नेतृत्व में एक से एक एतिहासिक काम हुआ है। सर्वसम्मति से फेरो स्क्रेप के यूनियन प्रभारी व जय झारखंड मजदूर समाज के संयुक्त महामंत्री एनके सिंह के कुशल नेतृत्व मे कमेटी का गठन किया गया।
जिसमें अध्यक्ष सुभाष चंद्र बाउरी, उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह, जेजे महात्रे, सचिव-हरेंद्र पासवान, सह सचिव आदिव खान, संगठन सचिव मो कमालउद्दीन, कोषाध्यक्ष पी के साह, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में एस एल प्रमाणिक, राजू लेहरी, हिरू कालन्दी, आर कुल्लू, आर ब्राइक, योगेन्द्र प्रसाद, आर गिरि, सुनिल टी भोल्कर, एम के मिश्रा व मोहन मिस्री चुने गये। मौके पर संयुक्त महामंत्री एन के सिंह, आर बी चौधरी, आर के मिश्रा, सुरेश प्रसाद, सुभाष चंद्र बाउरी,हरेंद्र पासवान, पी के साहू, हिरू कालन्दी, सुनिल चौधरी, राकेश सिंह, बड़े लाल,अभिमन्यु मांझी, सुभाष चंद्र महतो, जितेन्द्र कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार आदि शामिल रहे ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


