रितुडीह सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत, बेटी जख्मी
रितुडीह सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत, बेटी जख्मीसंशोधित------रितुडीह सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत, बेटी जख्मीसंशोधित------रितुडी

बोकारो, प्रतिनिधि। रामगढ़ बोकारो हाईवे स्थित माराफारी थाना क्षेत्र के रितुडीह में मंगलवार दोपहर ढाई बजे हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रही बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मृतका की पहचान सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर तीन सी आवास संख्या 694 निवासी सुनील कुमार राम की 38 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई है, जो स्कूटी संख्या जेएच09बीजे 9947 से हादसे में जख्मी 20 वर्षीय बेटी दिव्या के साथ बालीडीह स्थित बहन से मिलकर वापस घर लौट रही थी। इस क्रम में जब ऋतुडीह पहुंची तो प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बालीडीह क्रेशर से गिट्टी लेकर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज जा रहे ट्रक संख्या जेएच09एए9958 ने पीछे से पास आकर जोर से हॉर्न बजाया।
जिसके कारण स्कूटी अनियंत्रित हुई और महिला नीचे गिर गई। इसी क्रम में पीछे से ट्रक ने सड़क पर गिरी महिला को कुचल डाला। जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इधर दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी दिव्या को पास के नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। लोगों ने बोकारो रामगढ़ हाईवे को दिया जाम घटना के विरोध में आक्रोशित भीड़ ने बोकारो रामगढ़ हाईवे के दोनों लेन को पूरी तरह से जाम कर दिया। स्थिति को काबू में करने के लिए माराफारी व बालीडीह पुलिस की पूरी टीम मौके पर मौजूद है, जिन्हें आक्रोश झेलना पड़ रहा है। हाईवे जाम होने के कारण दोनों ओर से मालवाहक व सवारी गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। पुलिस टीम शव को हाईवे से हटाकर जाम हटाने के लिए मशक्कत कर रही है। जाम के चलते लोगों को आवागाम में परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का आक्रोश इस बात को लेकर भी है कि लकड़ी गोला से बालीडीह तक डेंजर जोन की श्रेणी में आता है। लंबे समय से लोगों की मांग रही है कि इन चिन्हित स्थानों पर सिग्नल के साथ स्थाई तौर पर ट्रैफिक पुलिस बहाल किया जाय। हर सड़क हादसे के बाद जिला प्रशासन व पुलिस की टीम आश्वासन तो देती है, पर उनके आश्वासन आज तक धरातल पर नहीं उतरे। जिला प्रशासन व ट्रैफिक पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा पखवाड़ा भी मनाया जाता है, लोगों को जागरूक करने के लिए बड़े-बड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं, पर सड़क हादसों के वजहों को दूर करने के ठोस प्रयास नहीं किए जाते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


