एम्बुलेंस ने पीएचईडी कर्मी को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Jan 13, 2026 05:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

पेटरवार में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने पैदल चल रहे बासुदेव रविदास (59 वर्ष) को टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एंबुलेंस ने एक ऑटो को भी टक्कर मारी। मृतक पीएचईडी कार्यालय में काम करते थे। परिजनों में शोक की लहर। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

एम्बुलेंस ने पीएचईडी कर्मी को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

पेटरवार। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 बोकारो-रामगढ़ मुख्य पथ पर पेटरवार बाजार टांड स्थित सूरज मीट दुकान के पास तेज रफ्तार से रांची जा रही एक एंबुलेंस ने पैदल चल रहे एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद एम्बुलेंस ने एन एच 23 के नाली के ऊपर खड़ी एक ऑटो में भी जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गई। यह घटना मंगलवार की अहले सुबह करीब 5 बजे की है। मृतक की पहचान जिले के गोमिया थाना क्षेत्र के सबदी टांड, होसिर निवासी बासुदेव रविदास (59 वर्ष) के रूप में की गई।

मृतक बासुदेव रविदास पेटरवार स्थित पी एच ई डी कार्यालय में पम्प खलासी के रूप में कार्यरत था। जानकारी अनुसार पेटरवार स्थित पी एच ई कार्यालय पेटरवार से निकलकर बासुदेव रविदास मॉर्निंग वॉक करते हुए पेटरवार बाजार की ओर जा रहा था, तभी पीछे तेज रफ्तार से आ रही एक प्राइवेट एम्बुलेंस संख्या( जे एच 01एफ यू 3835) ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसके कारण उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि पुलिस की रात्रि गश्ती दल घटना के तुरंत बाद पहुंची और सड़क किनारे लहू-लुहान स्थिति में पड़े व्यक्ति को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल: घटना की जानकारी पाकर मृतक के परिजन काफी संख्या में पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मृतक का शव देखकर दहाड़ मार कर रोने लगे, जिसके चलते अस्पताल परिसर का माहौल काफी गमगीन हो गया। मृतक का शव देखकर उसकी बेटियां मंजू देवी, सरिता देवी व सबिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। इस दौरान मृतक की बेटियां बार- बार बेहोश हो जा रही थी। बेटियों के रोने ने माहौल काफी गमगीन हो गया था। बता दे कि मृतक को पत्नी और तीन बेटियां है। पेटरवार पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना की जानकारी पाकर सूबे के पेयजल, स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्द निषेद विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। कहा कि मृतक के आश्रित को उचित मुआवजा व नियोजन देने का काम किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।