
भाकपा ने नावाडीह प्रखंड कार्यालय के समीप दिया धरना
नावाडीह में भाकपा ने 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। गणेश प्रसाद महतो ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें किसान और मजदूर विरोधी हैं। उचित मूल्य न मिलने के कारण किसान खेती छोड़ने पर मजबूर हैं। पार्टी जन जागरण अभियान चला रही है ताकि जनता को इन विनाशकारी नीतियों से बचाया जा सके।
नावाडीह, प्रतिनिधि। भाकपा नावाडीह अंचल परिषद की ओर से नावाडीह प्रखंड कार्यालय के समीप मंगलवार को 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया गया। अध्यक्षता रसीद अंसारी ने की। भाकपा जिला सचिव सह अखिल भारतीय किसान सभा राष्ट्रीय परिषद सदस्य गणेश प्रसाद महतो व भाकपा अंचल सचिव नुनूचंद महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे। धरना के उपरांत मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नाम नावाडीह बीडीओ प्रशांत हेम्ब्रम को ज्ञापन सौंपा गया। गणेश प्रसाद महतो ने कहा कि भाकपा राज्य परिषद के फैसले के आलोक में 7 से 15 नवम्बर तक नवम्बर कान्ति के रूप मनाया जा रहा है। आज केन्द्र व राज्य सरकार किसान व मजदूर विरोधी हो गई है।

वहीं उत्पाद का उचित मूल्य नहीं मिलने के कारण खेती से मोह भंग हो रहा है और किसान पलायन को विवश हैं। नुनूचंद महतो ने कहा कि आज जनता व देश की स्थिति चिन्ताजनक बनी है, इसके लिए केन्द्र सरकार की मौजूदा किसान विरोधी और राष्ट्रविरोधी नीतियां जिम्मेवार हैं। इन विनाशकारी नीति से जनता व देश को बचाने के लिए वैकल्पिक नीतियों को लाने की दिशा में पार्टी जन जागरण अभियान चला रही है। डॉ अब्दुल कासीम, डा हनीफ अंसारी, रीतलाल महतो, चेतलाल महतो, अन्तलाल महतो, मुकेश कुमार, बालेश्वर महतो, थानू महतो, जानकी महतो, पोखन महतो, तेजो महतो, कार्तिक महतो, मेघलाल महतो, रामचंद्र यादव, लखन महतो, महावीर महतो, रघुनाथ महतो आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




