सीसीएल बीएंडके में विदाई समारोह

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 8 सेवानिवृत्त कामगारों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि केएस गैवाल ने सेवानिवृत्ति की प्रक्रिया की महत्ता बताई और कामगारों को उनके भविष्य के लिए सुरक्षित धनराशि रखने की सलाह दी। समारोह में कई अधिकारी और यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

सीसीएल बीएंडके में विदाई समारोह

सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र के करगली ऑफिसर्स क्लब में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। विभिन्न परियोजनाओं से सेवानिवृत्त 8 कामगारों को अधिकारियों व यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रतीक सम्मान के साथ शॉल ओढ़ाकर विदाई दी। मुख्य अतिथि एसओ माइनिंग केएस गैवाल ने कहा कि सेवानिवृत्ति एक व्यवहारिक प्रक्रिया है, जिससे हर किसी को एक दिन गुजरना पड़ता है। कामगारों की मेहनत के बल पर ही आज कोल इंडिया इस मुकाम तक पहुंचा है। कोल इंडिया परिवार हमेशा अपने मजदूरों के साथ खड़ा रहा है। कामगारों को सेवानिवृत्ति के बाद अपने भविष्य के लिए सुरक्षित धनराशि रखनी चाहिए। भू-राजस्व पदाधिकारी शंकर झा, विनय रंजन टुडू, कार्मिक प्रबंधक पीएन सिंह सहित यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।