Bokaro News: सशिविमं तेलो में प्रधानाचार्य को दी गई विदाई
हिन्दुस्तान, बोकारो
Bokaro News: चंद्रपुरा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य राजेश कुमार पांडेय के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पांडेय का स्थानांतरण बोकारो स्टील सिटी में हुआ। उन्होंने विद्यालय का अनुभव साझा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों का स्नेह हमेशा याद रहेगा। नए प्रधानाचार्य राजेन्द्र कामत का भी स्वागत किया गया।

Bokaro News: चंद्रपुरा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेलो में गुरूवार को प्रधानाचार्य राजेश कुमार पांडेय के स्थानांतरण पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य पांडेय का स्थानांतरण बोकारो स्टील सिटी तीन में हुआ है। उन्होंने विद्यालय के कार्यकाल के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार का सहयोग और विद्यार्थियों का स्नेह सदैव स्मरणीय रहेगा। वहीं नवनियुक्त प्रधानाचार्य राजेन्द्र कामत का स्वागत किया गया। समिति के संरक्षक राजेन्द्र प्रसाद, अशोक, ईश्वर महतो, अभिभावक प्रतिनिधि राजेन्द्र मंडल, सचिव संतोष कुमार, प्रकाश कुमार, मुखिया प्रवीण पाण्डेय, कौशल कुमार राय, वरिष्ठ आचार्य संजय गिरि, मंटु कुमार, चन्दन सरकार सहित कई थे।


