
डॉ.एस. राधाकृष्णन कॉलेज में विदाई समारोह संपन्न
बोकारो में डा. एस. राधाकृष्णन कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में बीएड सत्र 2023-25 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और अपने सीनियर्स के प्रति सम्मान व्यक्त किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बजरंग उपाध्याय और रिया कुमारी को मिस्टर और मिस का खिताब मिला।
बोकारो। डा. एस. राधाकृष्णन कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन, चिकसिया में मंगलवार को बीएड सत्र 2023-25 के विद्याथिर्यों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन बीएड सत्र 2024-26 के विद्यार्थियों की ओर से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व स्वागत नृत्य के साथ हुआ। इसके बाद सत्र 2024-26 के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, गीत व प्रेरणादायक वक्तव्यों के माध्यम से अपने सीनियर साथियों के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान सत्र 2023-25 के विद्यार्थी बजरंग उपाध्याय ने कॉलेज जीवन के अनुभव साझा किए व शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शक्ति प्रकाश सिंह ने कहा विदाई केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं का प्रतीक है। उन्होंने सत्र 2023-25 के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निष्ठा, ईमानदारी व समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। मिस्टर और मिस डा. एस राधाकृष्णन कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन के तौर पर बजरंग उपाध्याय व रिया कुमारी को समानित किया गया । इस अवसर पर विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया व विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न भेंट किए गए। कार्यक्रम के आयोजन में अमित कुमार, निशा शर्मा, कुमार आदित्य, निक्की कुमारी, सुप्रीया कुमारी, सुप्रिती कुमारी व अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




