केवि चंद्रपुरा में 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई
चंद्रपुरा के केंद्रीय विद्यालय में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। बाल वाटिका के बच्चों ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। सभी को स्मृति चिन्ह दिए गए और विदाई गीत प्रस्तुत किया गया। प्रिंसिपल और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मेहनत करने की सलाह दी।

चंद्रपुरा। केंद्रीय विद्यालय चंद्रपुरा में 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। बाल वाटिका के बच्चों ने तिलक लगाकर सभी का स्वागत किया। सभी को विद्यालय द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। संगीत शिक्षक प्रमोद कुमार ने विदाई गीत प्रस्तुत किया। साई स्मिता, मानसी वर्मा व हुमैरा ने अपने अनुभव साझा किया। प्रिंसिपल संजय प्रसाद, शिक्षक नागेंद्र कुमार, कमलेश कुमार भुइयां व प्रधानाध्यापक महेश कुमार ने विद्यार्थियों को बेहतर जीवन व पढ़ाई के लिए कड़ी मेहनत करने पर जोर दिया। संचालन शिक्षिका राजश्री सिंह ने किया। 13. केवि चंद्रपुरा में विदाई समारोह में शिक्षक व विद्यार्थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


