Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsFarewell Ceremony for 12th Grade Students at Birsa Saraswati Shishu Vidya Mandir
बिसशिविमं चंद्रपुरा में 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई

बिसशिविमं चंद्रपुरा में 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई

संक्षेप:

चंद्रपुरा के बिरसा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में द्वादश कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। इस कार्यक्रम का आयोजन कक्षा नवम् एवं एकादश के छात्रों द्वारा किया गया। नृत्य, नाटक और अनुभव साझा करने के साथ-साथ प्रधानाचार्य ने निराशा से न हारने का संदेश दिया। सभी विद्यार्थियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

Feb 10, 2026 02:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

चंद्रपुरा। बिरसा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चंद्रपुरा में द्वादश कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। यह आयोजन कक्षा नवम् एवं एकादश के भैया बहनों के द्वारा किया गया। भैया बहनों के द्वारा नृत्य एवं नाटक प्रस्तुत किया गया। साथ ही विदा होने वाले भैया बहनों ने अपने अनुभव भी बांटे। प्रधानाचार्य शर्मिला सिंह ने सभी भैया बहनों से जीवन में कभी निराश होकर पीछे मुड़कर न देखने की बात कही। अंत में सभी को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कामेश्वर राम महतो, बलराम गोप, अमल दास, शरतचंद्र मंडल, कामेश्वर मरांडी, धर्मेंद्र महतो, संजय कुमार, ओमियो तन्तुबाय, सोमा मैती, अंजू कुमारी, सरिता सिंह, बरखा त्रिवेदी, सोनी कुमारी, सोनी महतो, रितु सिंह, रीता सोरेन, सस्मित सिन्हा, एंजेला मिंज आदि थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें