एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल में शिक्षक का विदाई समारोह

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

बोकारो के एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन हुआ। प्राचार्य डॉ. जोशी ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को आकार देते हैं। विदाई में सेवानिवृत्त शिक्षक भारत भास्कर को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने गीत व नृत्य प्रस्तुत किए। अन्य शिक्षकों ने भी अपने अनुभव साझा किए।

एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल में शिक्षक का विदाई समारोह

बोकारो ,प्रतिनिधि। एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर 4 एफ में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य फादर डा.जोशी वर्गीस ने कहा शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को आकार देते हैं। वह विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि प्रेरणा,मार्गदर्शन व आत्मविश्वास बढ़ाकर भविष्य की दिशा तय करते हैं। जिससे विद्यार्थी सफलता की राह पर आगे बढ़ते हैं। शिक्षक गुरु व मार्गदर्शक की तरह काम करते हैं, जो जीवन के हर मोड़ पर विद्यार्थी का साथ देते हैं। इसलिए विद्यार्थियों को शिक्षक का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा स्कूल के वरीय शिक्षक भारत भास्कर ने हमेशा बच्चों को अनुशासित रखा और काफी धैर्य के साथ हमेशा सादा जीवन व उच्च विचार की राह पर चले।

बच्चों को रसायन विज्ञान को पढ़ने और सीखने के सामान्य तौर तरीकों को अपनाकर उन्होंने स्वयं को बच्चों के बीच में प्रसिद्ध किया। वरीय अध्यापक अरविंद कुमार सिन्हा, सुनील कुमार एवं पूनम झा ने भारत भास्कर के साथ वर्षों बीते कार्य का अनुभव साझा किया। विद्यार्थियों ने गीत व नृत्य प्रस्तुत किया। शिक्षक व शिक्षिकाओं ने सेवानिवृत्त शिक्षक भारत भास्कर को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।